बीकानेर: बिजली कंपनी ने होटल पर मारा छापा, बिजली चोरी पर लाखों का लगाया जुर्माना

बीकानेर: बिजली कंपनी ने होटल पर मारा छापा, बिजली चोरी पर लाखों का लगाया जुर्माना
बीकानेर। बिजली कंपनी बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड (बीकेईएसएल) ने मंगलवार को बिजली चोरी की सूचना पर चौतीना कुंआ क्षेत्र में एक होटल पर छापा मारा। जहां पर बिजली चोरी की जा रही थी। होटल के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि जूनागढ़ किला क्षेत्र में एक होटल में बिजली चोरी होने की सूचना मिली थी। इस पर विजिलेंस टीम ने तत्काल विद्युत एक्ट की धारा 135 के तहत कार्रवाई करते 5.60 लाख रुपए की वीसीआर भरी गई। विद्युत अधिनियम के तहत बिजली चोरी करने पर जुर्माना राशि जमा नहीं करने पर तीन से पांच साल हो सकती है।