बीकानेर में इस जगह लेपर्ड के मूवमेंट की आशंका, पहचान के लिए लगाए ट्रैप कैमरे

9

बीकानेर में इस जगह लेपर्ड के मूवमेंट की आशंका, पहचान के लिए लगाए ट्रैप कैमरे

बीकानेर। लूणकरणसर में लेपर्ड या किसी अन्य जंगली जानवर की आशंका के बाद वन विभाग की टीम रविवार को दिनभर सक्रिय रही। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने पर जलदाय विभाग परिसर में चार ट्रैप कैमरे लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से निगरानी की जा रही है। रेंजर ने जानकारी दी कि वन विभाग के कर्मचारियों को क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे जलदाय विभाग परिसर और आसपास के सुनसान इलाकों में जाने से बचें।जलदाय विभाग के कर्मचारियों को भी रात के समय अकेले बाहर न निकलने और पूरी सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है। वन विभाग के अनुसार, लगाए गए कैमरों की फुटेज की जांच के बाद ही जानवर की सही पहचान सुनिश्चित हो पाएगी।

You may have missed