अंधड़ से दो लोगों की मौत, दीवार के नीचे दबी बुजुर्ग महिला, टीन शेड गिरने से युवक की मौत

अंधड़ से दो लोगों की मौत, दीवार के नीचे दबी बुजुर्ग महिला, टीन शेड गिरने से युवक की मौत
दौसा जिले के लालसोट में अंधड़ की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। धूलभरी हवाओं की वजह से बाढ़ देहलाल गांव में दीवार ढहने से 65 वर्षीय लाडो देवी नीचे दब गई। इससे उनकी मौत हो गई। इस हादसे में लाडो देवी का बेटा बद्री भी घायल हुआ। घटना रात करीब 8 बजे की है। क्षेत्र के रायमलपुरा गांव में भी टीन शेड के नीचे दबने से युवक घनश्याम मीणा मौत हो गई। खारला ढाणी में भी पीपल के पेड़ के नीचे दबने से एक भैंस की मौत हो गई। अंधड़ की रफ्तार इतनी तेज थी कि क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ धराशायी हो गए। वहीं 100 से अधिक विद्युत पोल गिरने और दर्जनों ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त होने से विद्युत व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई। कई स्थानों पर बिजली लाइनों पर पेड़ गिरने से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। विद्युत विभाग की टीमें देर रात तक बहाली कार्य में जुटी रहीं। पहाड़ी क्षेत्रों से तेज बहाव के साथ आया पानी शहर के बाजारों से होकर गुजरा, जिससे कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई। लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।