पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह

2

पेट्रोल पंप संचालकों की 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी, ये है वजह
बीकानेर। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के चलते पेट्रोलियम पदार्थो के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है। इसी बीच बड़ी खबर निकलकर सामने आयी है। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन ने 1 जून से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। डीलर्स प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, आपूर्ति संकट और प्रशासनिक कार्रवाई से नाराज हैं। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को मंगलवार को लेटर लिखकर अपनी समस्याओं के समाधान की मांग की है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि अगर 1 जून 2026 से पहले सरकार ने डीलर्स के साथ बैठक कर समाधान नहीं निकाला तो प्रदेशभर के पेट्रोल पंप डीलर धरना-प्रदर्शन और हड़ताल पर जाएंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि लगातार लेटर और ईमेल भेजने के बावजूद प्रमुख शासन सचिव स्तर पर कोई बैठक आयोजित नहीं की जा रही है।

You may have missed