राजस्थान में 27 मई से शुरू होंगे वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के आवेदन, 56 हजार बुजुर्गों को मिलेगा लाभ

post 407 (1)

राजस्थान। राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत 27 मई से आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। योजना के लिए सरकार ने 150 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। इस वर्ष प्रदेश के 56 हजार वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा का लाभ दिया जाएगा। साथ ही जनाधार से जुड़ी त्रुटियों की स्थिति में अब सदस्य आईडी (मेंबर आईडी) के माध्यम से भी आवेदन करने की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

योजना के तहत करीब 50 हजार वरिष्ठ नागरिकों को विशेष ट्रेनों के माध्यम से विभिन्न तीर्थ स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे, जबकि 6 हजार बुजुर्गों को हवाई यात्रा के जरिए नेपाल स्थित धार्मिक स्थलों की यात्रा कराई जाएगी।

सरकार की ओर से चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और डिजिटल बनाया गया है। लाभार्थियों का चयन कंप्यूटरीकृत लॉटरी प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

योजना में 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के राजस्थान निवासी आवेदन के पात्र होंगे।