बीकानेर: अवैध शराब पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

post 20

बीकानेर: अवैध शराब पर पुलिस की दोहरी कार्रवाई, अलग-अलग जगहों से दो आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

बीकानेर। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रीडूंगरगढ़ और सेरूणा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दोनों स्थानों पर अवैध शराब बिक्री की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीमों ने मौके पर दबिश दी।

सेरूणा थाना पुलिस के एएसआई महेंद्र सिंह ने शेरूणा से देराजसर रोड स्थित शेरूणा की रोही में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब बेचते हुए हेतुराम निवासी शेरूणा को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 42 पव्वे अवैध शराब बरामद की गई। इस मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को सौंपी गई है।

वहीं श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस के एएसआई राजकुमार ने रीड़ी रोही में पेट्रोल पंप के पास अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस ने मौके से 81 वर्षीय केशर खां निवासी रीड़ी को पकड़ा और उसके पास से अवैध शराब बरामद की। मामले में केस दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

पुलिस की इन दोनों कार्रवाइयों से साफ है कि क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और इसमें संलिप्त लोगों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

You may have missed