बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी के मामले में 5-5 हजार के दो इनामी को दबोचा

बीकानेर: जमीन धोखाधड़ी के मामले में 5-5 हजार के दो इनामी को दबोचा
बीकानेर। बीकानेर पुलिस ने 5-5 हजार के दो इनामी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रणजीतपुरा पुलिस टीम ने की है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल मीणा, सीओ कोलायत संग्राम सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह की टीम ने की है।
यह है मामला- 18 जुलाई 2024 को परिवादी ने प्रकरण दर्ज करवाते हुए बताया था कि जब उसे रूपयों की जरूरत हुई तो केसीसी बनाने के लिए जमाबंदी प्राप्त की, तो पता चला कि उसकी जमीन को जरिये बैयनामा के विक्रय रतनङ्क्षहस हो रखी तथा राजस्व रिकॉर्ड रतनसिंह के नाम है। बैयनामा में मुख्त्यारआम हिम्मताराम ने परिवादी के झुठे अंगॅइे व फोटो लगाकर अपने नाम करवाकर आगे बेचान कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस टीम ने मामले में जांच करते हुए आदेश दिया की हिम्मताराम, रफीक खां व धुड़ाराम को बंदी कराने के सही सूचना देगा या बंदी करेगा उसको नगद पाचं हजार का इनाम दिया जाएगा। जिसके बाद पुलिस टीमों ने जांच करते हुए आरोपियों की जानकारी जुटाई और रणनीति बनाकर दबिश दी गयी। दबिश देकर पुलिस ने रफीक को खेत में बने घर से दस्तयाब किया गयसा। हिम्मताराम को बीकमपुर गांव से दस्तयाब किया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, दीपक यादव, राजु, मोड़ाराम, मोबताराम शामिल रहें।