बीकानेर: कुंड निर्माण कार्य के दौरान हुआ हादसा, दीवार के नीचे दबने से व्यक्ति की मौत

बीकानेर। नोखा के पांचू थाना क्षेत्र के बँधाला गांव में एक दर्दनाक हादसे में पानी की कुंड के निर्माण के दौरान दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार इस संबंध में भूराराम मेघवाल ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसका भाई पदमाराम खीचड़ो की ढाणी जो बंधाला गांव की रोही में स्थित है। वहां पर पानी के कुंड का निर्माण कर रहा था। इस दौरान वहां पास में बनी कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई और वह उसके नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।