ब्रेकिंग: फिर बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, इस बार हुई इतनी बढ़ोतरी

2

ब्रेकिंग: फिर बढ़ गए पेट्रोल और डीजल के दाम, इस बार हुई इतनी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे महंगा होकर ₹99.51 प्रति लीटर पहुंच गया है। डीजल 91 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसके दाम ₹92.49 पर पहुंच गए हैं।

9 दिन में तीसरी बार बढ़ीं कीमतें

ईंधन की कीमतों में 9 दिन में यह तीसरी बढ़ोतरी है। 4 दिन पहले 19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जबकि, 15 मई को भी कीमतों में 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।