बीकानेर: इन तीन शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, पुलिस की निगरानी में रहेंगे

बीकानेर: इन तीन शातिर अपराधियों की खोली हिस्ट्रीशीट, पुलिस की निगरानी में रहेंगे
बीकानेर। मुक्ता प्रसाद नगर थाना पुलिस ने तीन आदतन और शातिर बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। अब इन अपराधियों की हर गतिविधि पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। एसएचओ विजेन्द्र सीला ने बताया कि समाज में भय व्याप्त करने वाले और बार-बार अपराध दोहराने वाले बदमाशों को चिन्हित कर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस रडार में आए बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकार्ड है।
इन तीन बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट
भवानी सिंह सोढा: रामपुरा बस्ती, गली नंबर आठ का रहने वाला भवानी सिंह पुत्र पृथ्वीसिंह राजपूत इलाके का आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ मारपीट, हत्या का प्रयास (धारा 307), आर्म्स एक्ट और संगठित अपराध (गैंग बनाकर वारदात करना) के कुल 6 गंभीर प्रकरण दर्ज हैं।
सुनील विश्नोई: राजीव नगर निवासी सुनील विश्नोई पुत्र मनफुलाराम विश्नोई पर पुलिस का शिकंजा सबसे ज्यादा कसा है। इस शातिर बदमाश के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला, अवैध हथियार रखने, एससी/एसटी एक्ट और मादक पदार्थों की तस्करी (NDPS एक्ट) जैसे संगीन जुर्म के कुल 10 मामले दर्ज हैं।
मनीराम भांभू : बंगला नगर निवासी है जिस पर मारपीट, अवैध मादक पदार्थ सहित 11 केस दर्ज हैं।