बीकानेर: आधे दर्जन लोगो ने दुकान में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड की नगदी छीनने का लगाया गंभीर आरोप

12

बीकानेर: आधे दर्जन लोगो ने दुकान में घुसकर मारपीट कर तोडफ़ोड की नगदी छीनने का लगाया गंभीर आरोप
बीकानेर। लूणकरणसर थाना क्षेत्र में एक दुकान में घुसकर मारपीट, तोडफ़ोड़ और नकदी छीनने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस संबंध में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार, कांकड़वाला निवासी विक्रम सिंह राजपूत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि यह घटना 19 मई को शाम करीब 4:30 बजे हुई, जब आरोपी एकराय होकर उनकी दुकान पर पहुंचे।विक्रम सिंह राजपूत ने अपनी रिपोर्ट में भवानी सिंह, चैन सिंह, दशरथ सिंह (निवासी 8 बीएचएम लूणकरणसर) तथा पप्पू सिंह, विक्रम सिंह और वीरेंद्र सिंह (निवासी 11 बीएचएम कांकड़वाला) पर मारपीट का आरोप लगाया है।

परिवादी के अनुसार, आरोपियों ने दुकान में तोडफ़ोड़ की और वहां रखी नकदी भी निकाल ली।पीडि़त ने आरोपियों पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकियां देने का भी आरोप लगाया है। घटना के बाद, पीडि़त ने थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।