खाटू श्याम जानें का बना रहे हैं प्लान! तो ये खबर आपके लिए जरूरी

खाटू श्याम जानें का बना रहे हैं प्लान! तो ये खबर आपके लिए जरूरी
सीकर: सीकर स्थित विश्व प्रसिद्ध Khatu Shyam Temple में बाबा श्याम के दर्शन करने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए जरूरी सूचना सामने आई है। यदि आप आज खाटूश्यामजी जाने का कार्यक्रम बना रहे हैं, तो मंदिर के दर्शन समय में हुए बदलाव को पहले जान लेना जरूरी है। श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से जारी सूचना के अनुसार विशेष पूजा-अर्चना और तिलक श्रृंगार के चलते मंदिर के पट करीब 19 घंटे तक अस्थायी रूप से बंद रहेंगे।
मंदिर के पट कब बंद और कब खुलेंगे?
मंदिर कमेटी की ओर से जारी समय-सारणी के अनुसार श्रद्धालु दर्शन के लिए निकलने से पहले समय का विशेष ध्यान रखें, ताकि किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
- पट बंद होने का समय: 19 मई (मंगलवार) रात 10:00 बजे
- पट खुलने का समय: 20 मई (बुधवार) शाम 05:00 बजे
20 मई को दिनभर बंद रहेंगे दर्शन:-
मंदिर प्रशासन के अनुसार 20 मई (बुधवार) को पूरे दिन आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे। शाम 5 बजे पट खुलने के बाद ही भक्त बाबा श्याम के दर्शन कर सकेंगे। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि के दौरान मंदिर परिसर पहुंचने से बचें, जिससे अनावश्यक असुविधा न हो।
क्यों बंद रहेंगे बाबा श्याम के दर्शन?
मंदिर परंपरा के तहत हर अमावस्या के बाद बाबा श्याम का विशेष तिलक श्रृंगार और विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस धार्मिक प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगता है। मुख्य पुजारियों द्वारा बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का लेप किया जाता है और विशेष मंत्रोच्चार के साथ आराधना होती है। इस पूरी प्रक्रिया में कम से कम 8 से 10 घंटे या उससे अधिक का समय लगता है, जिसके कारण आम भक्तों के लिए दर्शन रोक दिए जाते हैं।