189 मालिकों को नोटिस जारी:सावधान‌! बिना वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिया तो होगी कार्रवाई

4

189 मालिकों को नोटिस जारी:सावधान‌! बिना वेरिफिकेशन किराए पर मकान दिया तो होगी कार्रवाई

जयपुर। अगर आप बिना पुलिस वेरिफिकेशन मकान किराए पर दे रहे हैं तो सावधान हो जाएं। अब पुलिस ऐसे सभी मकान मालिकों को नोटिस देगी और कार्रवाई करेगी। कमिश्नरेट की साउथ जिला पुलिस ने आपराधिक प्रवृत्ति वाले 189 लोगों को बिना सत्यापन घर किराए पर देने वाले मकान मालिकों को नोटिस जारी किए हैं। अब इन पर कार्रवाई होगी।

साउथ जिला पुलिस ने गत माह ऑपरेशन शिकंजा में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट व महिला अत्याचार जैसे मामलों के वांटेड सहित 120 अपराधियों को पकड़ा था। डीसीपी साउथ राजर्षि राज का कहना है बदमाशों के ठहरने के संबंध में जांच कराई तो 189 मकान मालिकों की भूमिका संदिग्ध मिली। उन्हें पूछताछ के लिए नोटिस जारी किए हैं।

सिटीजन व राजकॉप एप से भी कर सकते हैं सत्यापन
पुलिस ने नजर सिटीजन एप में भी सत्यापन की सुविधा दी है। इसमें किराएदार और नौकरों के सत्यापन किया जा सकता है। राजकॉप एप पहले से चल रही है। इसके अलावा थाने जाकर भी फार्म भर सकते हैं।