ड्रम में डीजल नहीं दिया तो पेट्रोल-पंप पर की तोड़फोड़, संचालक-स्टाफ से धक्का-मुक्की की

3

ड्रम में डीजल नहीं दिया तो पेट्रोल-पंप पर की तोड़फोड़, संचालक-स्टाफ से धक्का-मुक्की की

पाली में एक पेट्रोल पंप पर सोमवार रात को ड्रम में डीजल भरने से मना करने पर विवाद हो गया। युवक ने अपने 10-12 साथियों को बुलाकर पंप संचालक और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की की। केबिन का कांच तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके से 2 युवकों को हिरासत में लिया है। घटना पाली शहर में सुमेरपुर रोड स्थित भाटी पेट्रोल पंप पर रात करीब 8.30 बजे हुई। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। उधर, घटना से नाराज शहर के पेट्रोल पंप संचालक हड़ताल पर चले गए हैं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

पंप संचालक सुभाष परमार ने बताया- एक युवक करीब 35 लीटर क्षमता का ड्रम लेकर पेट्रोल पंप पर आया। उसने सेल्समैन से ड्रम में डीजल भरने के लिए कहा। सेल्समैन ने ड्रम में डीजल भरने से इनकार कर दिया, इसके बाद दोनों में कहासुनी हो गई। इस पर मैंने समझाइश की और ड्रम में 1 हजार रुपए का डीजल भर दिया, ताकि युवक की गाड़ी चल सके।