बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, परचून की दुकान से अवैध मादक पदार्थ और शराब बरामद; युवक गिरफ्तार

post 305 (1)

बीकानेर। नोखा की पांचू थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ और शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कक्कू गांव स्थित एक किराना दुकान पर छापा मारकर एक युवक को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी राजीव रॉयल ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव कक्कू में संचालित एक परचून की दुकान से अवैध शराब और मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी।

तलाशी के दौरान दुकान से 402 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। वहीं मौके से देशी शराब के 86 पव्वे भी जब्त किए गए। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी सुखराम जाट को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार मामले की जांच नोखा थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर तनसुखराम को सौंपी गई है और पूरे प्रकरण की गहन पड़ताल की जा रही है।