Crime News: नौकरी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Crime News: सीकर जिले में 23 वर्षीय युवती से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने ही गांव के युवक पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर सीकर लाने, दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार पीड़िता पड़ोसी जिले की रहने वाली है और गांव के ही एक युवक से उसकी जान-पहचान थी। आरोप है कि युवक ने काम दिलाने के बहाने उसे सीकर बुलाया और एक कस्बे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
शिकायत के मुताबिक, आरोपी ने फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बनाया और दोबारा दुष्कर्म किया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर युवती ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे लगातार परेशान कर रहा था और पैसों की मांग भी करने लगा था।