RPSC पूर्व सदस्य बाबूलाल कटारा न्यायिक हिरासत में, कोर्ट ने मेडिकल सुविधा सुनिश्चित करने को कहा

post 274 (1)

राजस्थान की बहुचर्चित कृषि व्याख्याता भर्ती परीक्षा-2022 के कथित पेपर लीक मामले में शनिवार को अहम सुनवाई हुई। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) की पूछताछ और रिमांड अवधि पूरी होने के बाद राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के पूर्व सदस्य एवं मुख्य आरोपी बाबूलाल कटारा को जयपुर मेट्रोपोलिटन कोर्ट-II में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने कटारा को 30 मई तक न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।

कोर्ट में बचाव पक्ष की दलील:-

सुनवाई के दौरान कटारा के वकील भानु प्रकाश शर्मा ने अदालत में कहा कि उनके मुवक्किल मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं और उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने जांच एजेंसी SOG की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि एक मामले में रिमांड खत्म होते ही एजेंसी उन्हें दूसरे मामले में गिरफ्तार कर लेती है, जिससे उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा है।

जेल में इलाज की मांग:-

बचाव पक्ष ने अदालत से कटारा को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। वकील ने कहा कि कटारा की पुरानी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उन्हें विशेष देखभाल की जरूरत है।

कोर्ट ने दिए निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल प्रशासन को निर्देश दिए कि आरोपी की मानसिक और शारीरिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए उन्हें जेल में आवश्यक मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

You may have missed