बीकानेर ब्रेकिंग: जिले में 8वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी, आदेश जारी

post 1004

बीकानेर ब्रेकिंग: जिले में 8वीं तक के बच्चों की 10 जनवरी तक छुट्टी, आदेश जारी

बीकानेर। जिले में बढ़ते शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए जिला कलक्टर और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नम्रता वृष्णि ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के अध्याय 4 की धारा 30 के अंतर्गत आदेश जारी किया है।

इसके तहत बीकानेर जिले के समस्त राजकीय एवं निजी विद्यालय, सीबीएसई स्कूल, आंगनबाड़ी और मदरसों में कक्षा 8 तक अध्ययनरत छात्रों का दिनांक 08 जनवरी से 10 जनवरी 2026 तक शैक्षणिक अवकाश रहेगा। वहीं, कक्षा 8 से 12 तक के छात्रों के लिए शैक्षणिक समय सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक रहेगा। यह आदेश केवल छात्रों के लिए प्रभावी होगा, जबकि विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी शाला समयानुसार उपस्थित रहेंगे।

जिले के सभी संस्था प्रधानों को आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की अवहेलना पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत कार्रवाई की जाएगी।