बुजुर्ग पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 बेटों और पत्नी के बाद तीसरे बेटे की भी हुई मौत
बुजुर्ग पर टूटा दुखों का पहाड़, 2 बेटों और पत्नी के बाद तीसरे बेटे की भी हुई मौत
सीकर। पत्नी और दो बेटों की मौत का गम झेल रहे वृद्ध पर एक और दुख का पहाड़ टूटा। उसे ऐसा असहनीय दर्द मिला कि उसका जीवन जीने का आखिरी सहारा भी छीन लिया। एक डंपर चालक ने युवक को कुचल दिया और इस दुर्घटना में वृद्ध की आखिरी उम्मीद भी खत्म हो गई। अब यह सवाल उठता है कि वृद्ध का जीवन आखिर किस सहारे चलेगा। करीब 10-12 वर्ष पहले वृद्ध की पत्नी की मौत हो गई थी।
इसके बाद बीमारी से उसका मझला बेटा चल बसा और लगभग 12 महीने पहले बड़े बेटे की भी बीमारी के कारण मौत हो गई। इस प्रकार तीन बार ग़म की चुप्पी ने वृद्ध के जीवन को अकेला और नीरस बना दिया था। अब तीसरे बेटे की मौत ने उसे और भी असहाय बना दिया है।