खाजूवाला में इस जगह कार में आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान

12

खाजूवाला में इस जगह कार में आग, पिता-पुत्र ने कूदकर बचाई जान

खाजूवाला। क्षेत्र के सियासर चौगान 6 एसएसएम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही देर में पूरी कार जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही कार में सवार पिता-पुत्र ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि समय रहते दोनों सवार सुरक्षित बाहर निकल आए, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।