राजस्थान के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, बिजली विभाग में निकली 2005 पदों पर भर्ती

post 113 (1)

राजस्थान के विद्युत निगमों में 2005 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। राज्य सरकार के इस फैसले से युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर खुलेंगे। भर्ती के तहत विभिन्न श्रेणियों के पदों को शामिल किया गया है।

जानकारी के अनुसार कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) के 869 पद, कनिष्ठ लेखाकार के 371 पद और कनिष्ठ सहायक व वाणिज्यिक सहायक द्वितीय के 765 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। सभी पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और चयन प्रक्रिया तय की जाएगी।

यह फैसला गुरुवार को आयोजित राज्य विद्युत क्षेत्र समन्वय समिति की बैठक में लिया गया। बैठक में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और तेज बनाने पर विशेष चर्चा हुई। साथ ही बिजली कंपनियों में मंत्रालयिक कर्मचारियों के स्वीकृत पदों के पुनर्गठन को लेकर भी सहमति बनी।

इसके लिए प्रसारण निगम के सचिव की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने का निर्णय लिया गया है, जो पदों के पुनर्गठन से संबंधित सुझाव देगी।

भर्ती प्रक्रिया शुरू होने से प्रदेश के हजारों युवाओं को रोजगार पाने का एक बड़ा अवसर मिलेगा। वहीं, बिजली विभागों में रिक्त पद भरने से कार्य व्यवस्था और सेवाओं में भी सुधार आने की संभावना जताई जा रही है।