बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ सहित एक तस्कर गिरफ्तार

बीकानेर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” अभियान के तहत नोखा पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीआई अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में टीम ने रायसर रोड क्षेत्र में दबिश दी, जहां विक्रम बिश्नोई को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से करीब 6 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके अलावा पुलिस ने आरोपी के पास से 4 हजार रुपये नकद भी जब्त किए हैं।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और स्मैक सप्लाई नेटवर्क के साथ उसके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि जिले में नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।