बीकानेर: रास्ता रोककर युवक से मारपीट, सोने की चेन और नकदी छिनकर भागे बदमाश

बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने एक युवक का रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट की और सोने की चेन व नकदी लूटकर फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, शेरेरा निवासी मुकेश उर्फ किशोर पुत्र रामलाल स्वामी ने इस संबंध में नापासर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। घटना 4 मई की रात करीब 8:30 बजे राणीसर जीएसएस के पास की बताई जा रही है।
परिवादी ने रिपोर्ट में बताया कि रास्ते में अज्ञात बदमाशों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि बदमाश उसके गले से सोने की चेन और करीब 8,800 रुपये की नकदी छीनकर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एएसआई मूलाराम को सौंपी गई है।