युवक ने 2 लग्जरी गाड़ियों के शीशे फोड़े, घर के बाहर बैठने से टोका तो सुबह बदला लेने आया

युवक ने 2 लग्जरी गाड़ियों के शीशे फोड़े, घर के बाहर बैठने से टोका तो सुबह बदला लेने आया
जोधपुर में एक युवक ने घर के बाहर खड़ी लग्जरी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। युवक हाथ में सरिया लेकर आया और गाड़ियों पर वार करने लगा। जैसे ही गाड़ियों के सायरन बजने लगे, आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवक चुपचाप आता है और अचानक कारों के शीशे तोड़ता दिखाई दे रहा है। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। यह घटना प्रताप नगर थाना इलाके की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी भवानी सिंह ने बताया कि कमला नेहरू नगर, हुडको चौराहा निवासी हेमंत आचार्य ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मंगलवार रात उनके घर के बाहर एक युवक नशे की हालत में बैठा था, जिसे हेमंत ने वहां से चले जाने को कहा था। इस समय तो युवक चला गया, लेकिन अलसुबह वह हाथ में सरिया लेकर वापस लौटा। आरोपी ने पहले घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर गाड़ी के शीशे तोड़े और जब गाड़ी का सायरन बजने लगा, तो उसने पास खड़ी दूसरी गाड़ी के शीशे भी फोड़ दिए। मौके से फरार हो गया।