Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी में जबरदस्त उछाल; जानें आज की नई कीमतें

Gold Silver Price Today: बुधवार को सोने की कीमतों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना मजबूती के साथ हरे निशान पर कारोबार करता नजर आया। एमसीएक्स पर शुरुआती ट्रेडिंग में सोना करीब 1.38% यानी 2065 रुपये उछलकर 1,51,818 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। डॉलर में कमजोरी और वैश्विक संकेतों के चलते सोने को सपोर्ट मिला है।
बताया जा रहा है कि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से महंगाई को लेकर चिंता कुछ कम हुई है, वहीं लंबे समय तक ऊंची ब्याज दरों के डर में भी कमी आई है। इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच संभावित शांति समझौते की उम्मीदों ने भी निवेशकों का रुझान सोने की ओर बढ़ाया है।
सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया। एमसीएक्स पर चांदी करीब 2.65% यानी 6,486 रुपये बढ़कर 2,50,802 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में तेजी बनी हुई है। कॉमेक्स पर सोना करीब 88 डॉलर चढ़कर 4,656.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि स्पॉट गोल्ड भी करीब 96 डॉलर की बढ़त के साथ 4,652.91 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता दिखा।
वहीं चांदी की वैश्विक कीमतों में भी मजबूती देखी गई। कॉमेक्स पर चांदी 76.14 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई, जबकि स्पॉट सिल्वर 75.82 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड करता नजर आया।
दूसरी ओर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड करीब 2% फिसलकर 100.3 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड भी करीब 107.9 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता दिखा।