Gold Silver Price Today: सोने में हल्की गिरावट, चांदी भी टूटी; जानें आज की नई कीमतें

post 6 (1)

Gold Silver Price Today: मंगलवार को सोने की कीमतों में हल्की नरमी देखने को मिली। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना दबाव में नजर आया। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स पर सोना करीब 16 रुपये यानी 0.01 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 1,49,323 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी भी फिसली:-

सोने के साथ-साथ चांदी के भाव में भी गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर चांदी 635 रुपये यानी 0.26 फीसदी टूटकर 2,43,260 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।

वैश्विक बाजार में सोना मजबूत:-

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। कॉमेक्स पर सोना 7.40 डॉलर यानी 0.16 फीसदी चढ़कर 4,540.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, स्पॉट गोल्ड भी 8.07 डॉलर की बढ़त के साथ 4,529.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया।

चांदी में मिला-जुला रुख:-

ग्लोबल मार्केट में चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कॉमेक्स पर चांदी 0.39 डॉलर गिरकर 73.13 डॉलर प्रति औंस पर रही, जबकि स्पॉट सिल्वर मामूली बढ़त के साथ 72.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

कच्चे तेल में गिरावट जारी:-

मंगलवार को कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी देखने को मिली। WTI क्रूड 2.26 डॉलर यानी 2.12 फीसदी गिरकर 104.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.40 डॉलर की गिरावट के साथ 113 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करता नजर आया।

You may have missed