सड़क किनारे खड़े बाइक सवार के पास मिली अवैध एमडी, बाइक के साथ किया गिरफ्तार

4

सड़क किनारे खड़े बाइक सवार के पास मिली अवैध एमडी, बाइक के साथ किया गिरफ्तार

बीकानेर। पुलिस का नशीले पदार्थो के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। एसपी मुदृल कच्छावा के निर्देशन में जिलेभर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में जेएनवीसी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एमडी के साथ एक को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने अवैध नशीले पदार्थो की धरपकड़ के तहत सिलवन स्कूल के पीछे सुदर्शना नगर रोड़ पर सड़क किनारे खड़े बाइक सवार से पुछताछ की। संदिग्ध लगने पर उसकी तलाशी ली गयी। तलाशी लेने पर प्रेमकुमार भांभु की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान 9.25 ग्राम एमडी मिली। जिस पर पुलिस टीम ने बाइक सवार को गिरफ्तार कर बाइक को जब्त किया है। पुलिस टीम ने नशीले पदार्थो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्रवाई करने वाली टीम में लक्ष्मणङ्क्षसह, झंवरलाल, सुशीला शामिल रहें।