बीकानेर: 31 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 53 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र के उदासर गांव में शनिवार देर रात एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना सामने आई है, जिससे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पनुमचंद (31) पुत्र पपुराम मेघवाल, निवासी वार्ड नंबर 09, मेघवालों का बास, उदासर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति ने अपने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना का पता चलने पर परिजन उसे तुरंत नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने पर जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के भाई गोपीचंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

You may have missed