बीकानेर: 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

post 34 (1)

बीकानेर। जामसर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, खिचिया निवासी (हाल 4 KHM) सुंदरलाल पुत्र गजानाराम मेघवाल ने जामसर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट में बताया गया कि उसकी भतीजी रेशमा (17) पुत्री मांगीलाल मेघवाल ने घर में चूनरी से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को अवगत कराया। जामसर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

You may have missed