बीकानेर: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

post 24 (1)

बीकानेर जिले के नोखा थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में की गई।

पुलिस के मुताबिक, सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में सीआई अरविंद भारद्वाज की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक खेत में दबिश दी। मौके से घातक मादक पदार्थ एमडी के साथ दो आरोपियों—राकेश बिश्नोई और मनोज गिरी—को गिरफ्तार किया गया।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 19.5 ग्राम एमडी और 7 लाख 36 हजार रुपये नकद बरामद किए। साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक कार भी जब्त की गई, जिसमें बड़ी रकम छुपाकर रखी गई थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोखा क्षेत्र में मादक पदार्थों के साथ इतनी बड़ी नकदी बरामद होने का यह पहला मामला है। फिलहाल पुलिस एमडी तस्करी से जुड़े नेटवर्क और अन्य संदिग्धों की पड़ताल में जुटी हुई है।

इस कार्रवाई में एएसआई जगदीश सहित कांस्टेबल रामेश्वर, गणेश गुर्जर, जेठूसिंह, सुरेश, तेजाराम, विजेंद्र और बलवीर की अहम भूमिका रही।