बिजनेसमैन की बर्थडे पर एक्सीडेंट में मौत, 12 दोस्त घायल:हादसे से कुछ मिनट पहले… जिंदगी एक सफर है सुहाना..पर कर रहे थे डांस

11

बिजनेसमैन की बर्थडे पर एक्सीडेंट में मौत, 12 दोस्त घायल:हादसे से कुछ मिनट पहले… जिंदगी एक सफर है सुहाना..पर कर रहे थे डांस
भीलवाड़ा। भीलवाड़ा के हमीरगढ़ में एक टेम्पो ट्रैवलर आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। एक्सीडेंट में अजमेर के बिजनेसमैन की मौत हो गई। हादसे में उनके 12 से ज्यादा दोस्त घायल हुए हैं। हादसे के समय सभी ट्रैवलर में डांस कर रहे थे। बिजनेसमैन का गुरुवार को बर्थडे था। वो अपने दोस्तों के साथ सांवलिया सेठ (चित्तौड़गढ़) के दर्शन कर वापस अजमेर लौट रहे थे। एक्सीडेंट रात करीब 8.30 बजे चित्तौड़गढ़-अजमेर नेशनल हाईवे पर स्वरूपगंज के पास हुआ। हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील कुमार बेड़ा ने बताया कि एक्सीडेंट में जयप्रकाश वरलानी (61) की मौत हुई। ट्रैवलर में कुल 23 से ज्यादा लोग थे। हादसे में 12 लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि ट्रैवलर ड्राइवर ने आगे चल रहे ट्रेलर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। ओवरटेक के दौरान संतुलन बिगड़ गया और ट्रैवलर सीधे ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए भीलवाड़ा के महात्मा गांधी हॉस्पिटल पहुंचाया।

You may have missed