पिकअप की टक्कर से स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायल:एक छात्रा को गंभीर चोट आई, पैर कुचला

6

पिकअप की टक्कर से स्कूल बस पलटी, 12 बच्चे घायल:एक छात्रा को गंभीर चोट आई, पैर कुचला

जोधपुर में शिकारगढ़ रोड पर होटल वेलकम के पास एक स्कूल बस और पिकअप की टक्कर हो गई। बस में सवार 12 बच्चे घायल हो गए, जिनमें 8 लड़कियां और 4 लड़के हैं। घायलों को शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल ले जाया गया है।

हादसे में शर्मिला पुत्री हनुमाना राम (15) को गंभीर चोट आई है, उसके पैर में फ्रैक्चर हुआ है, बाकि सभी बच्चों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार यह बस उचियारडा स्थित एक निजी स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर की है। घटना की सूचना मिलने पर एयरपोर्ट थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हादसे में क्षतिग्रस्त हुई पिकअप और स्कूल बस को एयरपोर्ट थाने में रखवा दिया है।

हादसे में घायल 8वीं कक्षा के छात्र सिद्दार्थ (12 साल) ने बताया कि बस पलट गई थी लेकिन उसमें निकलने के लिए थोड़ी जगह बची हुई थी, उसी में से सारे बच्चे निकले। उस दौरान हम 20 से 25 बच्चे बस में सवार थे।

You may have missed