मां की हत्या कर लाश के पास लेटा रहा बेटा, दरवाजा बंद कर रस्सी से गला दबाया

10

मां की हत्या कर लाश के पास लेटा रहा बेटा, दरवाजा बंद कर रस्सी से गला दबाया

जोधपुर में मां की हत्या के बाद बेटा लाश के पास लेट गया। पोता घर पहुंचा तो गेट बंद था। पड़ोसी की छत से जाकर देखा तो कमरे में दादी की लाश पड़ी थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटा बोला- मैंने ही मारा है। मामला बनाड़ इलाके के जाजीवाल खीचियान गांव की है। पुलिस आज आरोपी बेटे को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक, घटना 4 जनवरी की शाम करीब 6 बजे की है। ओमप्रकाश (47) ने मां परमुड़ी देवी (75) की हत्या कर दी। जब ओमप्रकाश का बेटा सुरेंद्र जब घर लौटा, तो गेट अंदर से बंद मिला। उसने कई बार आवाज दी और दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। अनहोनी की आशंका से वह पड़ोसी के घर से छत पर चढ़कर अपने घर में पहुंचा।

अंदर का नजारा देखकर वह सन्न रह गया। दादी चारपाई पर मृत पड़ी थी, जबकि पिता ओमप्रकाश पास की चारपाई पर लेटे थे। एसआई त्रिलोक दान ने बताया कि महिला के गले पर लाल-नीले निशान थे और कान-नाक से खून बह रहा था। शव के पास ही एक खून से सनी रस्सी पड़ी थी। महिला की ज्वेलरी भी गायब थीं। पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया उसने ही मां के साथ मारपीट की और रस्सी से गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के कपड़ों पर भी खून के निशान मिले।