बीकानेर: अज्ञात कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

post 1938 (1)

बीकानेर। जेएनवीसी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे का मामला सामने आया है, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस के अनुसार, परिवादी प्रेमनारायण छिंपा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 28 अप्रैल को उसका भतीजा अपने एक दोस्त के साथ वृंदावन कॉलोनी से फाइनेंस कंपनी में काम के लिए जा रहा था। इसी दौरान हल्दीराम प्याऊ के पास सामने से आ रही एक अज्ञात कार ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की तलाश जारी है।