बीकानेर: जेल से छूटते ही पिस्टल लेकर निकला, पुलिस ने इस जगह फिर पकड़ा

बीकानेर: जेल से छूटते ही पिस्टल लेकर निकला, पुलिस ने इस जगह फिर पकड़ा
बीकानेर। सदर थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे पिस्टल और दो मैग्जीन बरामद की है। एसएचओ सुरेन्द्र पचार ने बताया कि नापासर में तेजरासर निवासी बनवारीलाल जाट बीएसएनएल ऑफिस के पास संदिग्ध हालत में घूम रहा था। पुलिस ने उसके तलाशी ली तो एक पिस्टल और दो खाली मैग्जीन बरामद हो गई। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
अभियुक्त मारपीट के मामले मे जेल में बंद था और बुधवार को ही जमानत पर छूटा था। जेएनवीसी पुलिस ने उसे वृंदावन में हिस्ट्रीशीटर विराट शर्मा से मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। अभियुक्त से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि अवैध पिस्टल कहां से लाया था।