बीकानेर संभाग: स्कूल के पास नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

post 987

बीकानेर संभाग: स्कूल के पास नाली में मिला भ्रूण, इलाके में मचा हड़कंप

बीकानेर। स्कूल के नजदीक नाली की सफाई के दौरान भ्रूण मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह मामला बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिले का है, जहां वार्ड नंबर 18 स्थित दुर्गा कॉलोनी में नेहरू समिति स्कूल के पास नाली से एक भ्रूण बरामद हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सफाईकर्मी नियमित रूप से नाली की सफाई कर कचरा बाहर निकालकर चला गया था। कुछ देर बाद वहां से गुजर रही एक महिला की नजर नाली से निकले कचरे पर पड़ी, जिसमें भ्रूण दिखाई दिया। महिला ने तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर जंक्शन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।