Heatwave के बीच राहत की खबर: IMD ने इन 4 जिलों में किया बारिश का अलर्ट जारी

जयपुर। राजस्थान में जारी तेज गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), जयपुर की ताजा चेतावनी के अनुसार राज्य के उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी जिलों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है।
मौसम विभाग ने हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर और चूरू जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात की आशंका भी बनी हुई है।
मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। मेघगर्जन के दौरान पेड़ों के नीचे शरण न लें, बिजली के उपकरणों को अनप्लग रखें और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें।