राजस्थान: इस जगह कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या, आरोपी ने मारपीट कर दबा दिया गला

post 985

राजस्थान: इस जगह कलयुगी पुत्र ने की मां की हत्या, आरोपी ने मारपीट कर दबा दिया गला

Rajasthan News: जोधपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने पहले मां के साथ मारपीट की और फिर गला दबाकर उसकी जान ले ली।

घटना की सूचना मिलते ही बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह सनसनीखेज वारदात बनाड़ थाना क्षेत्र के जाजीवाल खीचियान गांव की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है और हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।