मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त कब मिलेगी? राजस्थान के 74 लाख किसान कर रहे बेसब्री से इंतजार, जानें पूरी खबर

post 167

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 5वीं किस्त कब मिलेगी? राजस्थान के 74 लाख किसान कर रहे बेसब्री से इंतजार, जानें पूरी खबर

MKSN Yojana Update : पीएम किसान सम्मान निधि योजना की तर्ज पर राजस्थान सरकार किसानों के हित में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत प्रदेश के करीब 74 लाख किसानों को अब तक चार किस्तों का लाभ मिल चुका है। अब किसान पांचवीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किसानों की आर्थिक मदद के उद्देश्य से 30 जून 2024 को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की थी। योजना के तहत किसानों को प्रति किस्त 1000 रुपए दिए जाते हैं, जिससे सालभर में 3000 रुपए सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर होते हैं।

हालांकि अब किसानों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। सरकार आने वाली किस्त में राशि को बढ़ाकर 2000-2000 रुपए करने की तैयारी कर रही है। यदि यह प्रस्ताव लागू होता है, तो किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत सालाना 6000 रुपए मिलेंगे।

किन किसानों को मिल रहा है योजना का लाभ

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जा रहा है, जो पहले से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र हैं। पीएम किसान योजना के तहत किसानों को सालभर में 6000 रुपए मिलते हैं। यदि सीएम योजना की राशि बढ़ाई जाती है, तो दोनों योजनाओं से मिलाकर किसानों को कुल 12,000 रुपए सालाना का लाभ मिलेगा। वहीं अगर राशि में बढ़ोतरी नहीं होती है, तब भी किसानों को दोनों योजनाओं से 9000 रुपए प्रतिवर्ष मिलते रहेंगे।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की पांचवीं किस्त कब आएगी?

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की पांचवीं किस्त दिसंबर 2025 में जारी होनी थी, लेकिन किसी कारणवश इसमें देरी हो गई। अब उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल 2026 के जनवरी या फरवरी के पहले सप्ताह में किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर की जा सकती है। हालांकि फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की घोषणा बजट 2024-25 में की थी और इसे 30 जून 2024 से लागू किया गया। योजना के तहत पात्र किसानों को डीबीटी के माध्यम से अब तक 1355.14 करोड़ रुपए की राशि तीन किस्तों में दी जा चुकी है। वहीं चौथी किस्त 18 अक्टूबर 2025 को जारी की गई थी, जिसमें प्रदेश के 74 लाख किसानों को प्रति किसान 1000 रुपए ट्रांसफर किए गए थे।