Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 22, 23, 24,25 व 26 जनवरी को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

post 166

Weather Update: राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें 22, 23, 24,25 व 26 जनवरी को कैसा रहेगा आपके शहर का हाल

Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 22 से 24 जनवरी के बीच एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के मौसम को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से 22 जनवरी को जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

23 जनवरी को बारिश का दायरा और बढ़ सकता है। बीकानेर और शेखावाटी के साथ-साथ जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के कुछ इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे और ठंड का असर और बढ़ सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा, लेकिन इस दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। सुबह के समय कई जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे यातायात प्रभावित हो सकता है।

वहीं 26 जनवरी के आसपास एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में हल्के बदलाव देखने को मिल सकते हैं।