खाजूवाला: अनियंत्रित होकर गिरा बाइक सवार, गंभीर हाल में पीबीएम रैफर
बीकानेर। बाइक के अनियंत्रित होकर गिरने से युवक के घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना खाजूवाला क्षेत्र के पावली रोड़ पर 4 केजेड़ी के पास की है। जहां पर अनियंत्रित होकर बाइक सवार गिर गया और घायल हो गया। हादसे में बाइक चालक पावली निवासी राकेश कुमार उम्र 25 वर्ष को गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार बाइक से पावली रोड की ओर जा रहा था, इसी दौरान 4 केजेडी के पास अचानक बाइक संतुलन बिगडऩे से सड़क पर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को खाजूवाला स्थित उपजिला अस्पताल पहुंचाया।


