राजस्थान में अगले एक वर्ष में होगा स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए काम कर रहा विभाग
राजस्थान में अगले एक वर्ष में होगा स्कूलों का कायाकल्प, बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए काम कर रहा विभाग
Rajasthan News: राजस्थान में अगले एक साल में स्कूलों का कायाकल्प होगा। शिक्षा विभाग ने आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए व्यापक कार्ययोजना पर काम तेज कर दिया है। लक्ष्य है कि प्रदेशभर के विद्यालयों में बुनियादी समस्याओं का समाधान कर विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराया जाए।
फिलहाल दो हजार से अधिक स्कूल भवनों में मरम्मत और सुधार कार्य प्रगति पर हैं। जर्जर कमरों, छतों और अन्य ढांचागत कमियों को दूर किया जा रहा है, ताकि बच्चों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।
प्रमुख कार्य जो चल रहे हैं:
- प्रदेश के सभी विद्यालयों में बालिका शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
- करीब 900 विद्यालयों में 2250 से अधिक विज्ञान प्रयोगशालाएं स्थापित की जा रही हैं।
- 229 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में डायनिंग कम स्टडी हॉल का निर्माण जारी है।
- सात जिलों के डाइट (DIET) केंद्रों में हॉस्टल सहित अन्य अधोसंरचना विकसित की जा रही है।
- 3000 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों में मरम्मत और उन्नयन के कार्य प्रक्रियाधीन हैं।