राजस्थान: साक्षात देवी दर्शन का झांसा देकर युवक से लाखों के आभूषण छीने, आरोपी मौके से फरार

post 207

राजस्थान: साक्षात देवी दर्शन का झांसा देकर युवक से लाखों के आभूषण छीने, आरोपी मौके से फरार

राजस्थान: जयपुर के माणक चौक थाना क्षेत्र में दो युवकों ने तंत्र-मंत्र के नाम पर एक युवक से लाखों के आभूषण उड़ा लिए। आरोपियों ने सड़क पर युवक को रोककर कहा कि उसके ऊपर देवी की विशेष कृपा का योग बन रहा है और थोड़ी ही देर में वह देवी के साक्षात दर्शन कर सकेगा।

युवक की आंखें बंद करवाई गई और उसे देवी का ध्यान लगाने को कहा गया। जब पीड़ित ने आंखें खोली, तो दोनों युवक वहां से फरार थे।

पीड़ित की मां ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई। माणक चौक थाना प्रभारी राकेश ख्यालिया मामले की जांच कर रहे हैं।