Rajasthan Budget 2026: युवाओं को बड़ी सौगात, लैपटॉप-टैबलेट और AI लैब सहित 10 अहम घोषणाएं

post 566

Rajasthan Budget 2026: युवाओं को बड़ी सौगात, लैपटॉप-टैबलेट और AI लैब सहित 10 अहम घोषणाएं

जयपुर। वित्त वर्ष 2026-27 के बजट में वित्त मंत्री दीया कुमारी ने युवाओं और विद्यार्थियों को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ऐसा इकोसिस्टम तैयार करना है, जहां प्रदेश का युवा नौकरी खोजने के बजाय रोजगार सृजित करने वाला बने। बजट में स्वरोजगार, स्किल डेवलपमेंट और डिजिटल शिक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।

  1. 10 लाख तक का ब्याजमुक्त ऋण

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को अपना स्टार्टअप या व्यवसाय शुरू करने के लिए 10 लाख रुपये तक का ऋण दिया जाएगा। इस पर 100% ब्याज अनुदान और मार्जिन मनी सहायता मिलेगी। योजना के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष 30,000 युवाओं को लाभ देने का लक्ष्य है, जबकि चरणबद्ध तरीके से 1 लाख से ज्यादा युवाओं को जोड़ा जाएगा।

  1. मेधावी विद्यार्थियों को 20,000 का ई-वाउचर

10वीं और 12वीं के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को 20,000 रुपये का ई-वाउचर दिया जाएगा, जिससे वे लैपटॉप या टैबलेट खरीद सकेंगे।

  1. 500 नए स्कूलों में व्यावसायिक शिक्षा

अगले शैक्षणिक सत्र से 500 अतिरिक्त स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू होंगे। हर जिले में एक स्कूल को उच्च माध्यमिक स्तर तक अपग्रेड किया जाएगा।

  1. स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं

जिन विद्यालयों में शौचालय सुविधा नहीं है, वहां प्राथमिकता से निर्माण कार्य कराया जाएगा।

  1. भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता

प्रतियोगी परीक्षाओं को निष्पक्ष बनाने के लिए NTA की तर्ज पर स्टेट टेस्टिंग एजेंसी का गठन होगा। साथ ही आधुनिक ऑनलाइन परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाएंगे।

  1. तकनीकी शिक्षा ऋण पर अतिरिक्त राहत

अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र यदि समय पर तकनीकी शिक्षा ऋण चुकाते हैं, तो उन्हें ब्याज दर में 2% अतिरिक्त छूट मिलेगी।

  1. विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण

हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र में रोजगार बढ़ाने के लिए युवाओं को अंग्रेजी के साथ जापानी, फ्रेंच, जर्मन और कोरियन भाषा का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

  1. छात्राओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण

150 अतिरिक्त कॉलेजों में रानी लक्ष्मीबाई केंद्र स्थापित कर छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

  1. DREAM कार्यक्रम की शुरुआत

युवाओं को करियर मार्गदर्शन और कौशल विकास से जोड़ने के लिए DREAM कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

  1. तीन जिलों में डेटा और AI लैब

अजमेर, भरतपुर और कोटा में डेटा लैब और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) लैब स्थापित की जाएंगी, जिससे छात्रों को नई तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव मिल सके।