Rajasthan BJP: राजस्थान भाजपा ने जारी की प्रस्तावकों की सूची, यहां देखें लिस्ट

post 142

Rajasthan BJP: राजस्थान भाजपा ने जारी की प्रस्तावकों की सूची, यहां देखें लिस्ट

जयपुर। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की तैयारियों में तेजी आ गई है। इसी कड़ी में राजस्थान भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए प्रस्तावकों की सूची जारी कर दी है। राज्य से इस चुनाव के लिए कुल 20 प्रस्तावक तय किए गए हैं।

भाजपा की सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नेताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी:-

राजस्थान भाजपा की प्रस्तावक सूची में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डिप्टी सीएम डॉ. प्रेमचंद बैरवा, राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अल्का सिंह गुर्जर, वित्त आयोग अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, चित्तौड़गढ़ सांसद व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और राज्य सभा सदस्य घनश्याम तिवाड़ी शामिल हैं।

साथ ही जयपुर सांसद मंजू शर्मा, धरोहर संरक्षण बोर्ड अध्यक्ष ओंकर सिंह लखावत, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष जसवंत सिंह विश्नोई, किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष नारायण पंचारिया और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह को भी प्रस्तावक बनाया गया है।

प्रस्तावकों की भूमिका महत्वपूर्ण:-

भाजपा सूत्रों के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में प्रस्तावकों की भूमिका बेहद अहम होती है। राजस्थान से जिन नेताओं को प्रस्तावक बनाया गया है, उनमें सरकार, संगठन और संसद से जुड़े वरिष्ठ और अनुभवी चेहरे शामिल हैं। इसे पार्टी नेतृत्व की ओर से चुनावी प्रक्रिया में संतुलन, प्रतिनिधित्व और अनुभव को प्राथमिकता देने का संकेत माना जा रहा है।