सेमीफाइनल से चूके तो छलका मिचेल सेंटनर का दर्द, बोले– ‘अगर हम जीत जाते तो…’

post 841 (1)

सेमीफाइनल से चूके तो छलका मिचेल सेंटनर का दर्द, बोले– ‘अगर हम जीत जाते तो…’

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को 4 विकेट से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश की। एक समय इंग्लैंड की स्थिति कमजोर नजर आ रही थी और कीवी टीम जीत की ओर बढ़ती दिख रही थी, लेकिन अंत में विल जैक्स और रेहान अहमद ने मैच का रुख पलट दिया। दोनों ने सिर्फ 16 गेंदों में 44 रन की नाबाद साझेदारी कर इंग्लैंड को यादगार जीत दिलाई।

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने इस शानदार फिनिश के लिए दोनों बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की। वहीं न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर हार से निराश नजर आए।

‘अगर हम जीत जाते तो…’

मैच के बाद सेंटनर ने कहा कि मुकाबला बेहद कड़ा था और इंग्लैंड ने दबाव में बेहतरीन चेज किया। उन्होंने माना कि अगर उनकी टीम जीत जाती तो सेमीफाइनल की राह आसान हो जाती। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि टीम ने बैट और बॉल दोनों से अच्छा प्रदर्शन किया, जिन्हें आप शायद पीछे मुड़कर देख सकते हैं और गेम की हार को थोड़ा बदल सकते हैं। लेकिन, इंग्लैंड और उनके खेलने के तरीके को क्रेडिट जाता है।

170 तक पहुंच सकते थे:-

सेंटनर ने बताया कि टीम ने आखिरी कुछ ओवरों को टारगेट करने के लिए एक अच्छा प्लेटफ़ॉर्म बनाया था, लेकिन उसका पूरा फायदा नहीं उठा सकी। उनके मुताबिक, 160 के बजाय स्कोर 170 के आसपास होना चाहिए था, जिससे मुकाबले का नतीजा अलग हो सकता था।

रेहान अहमद की बल्लेबाजी पर उन्होंने कहा कि वह स्पिन के खिलाफ मजबूत खिलाड़ी हैं और विकेट पर बिल्कुल सहज दिख रहे थे। विल जैक्स के साथ उनकी साझेदारी ने मैच बदल दिया।

ब्रूक ने की जमकर सराहना:-

लगातार तीसरी जीत से खुश हैरी ब्रूक ने कहा कि टीम को नेट्स में ही रेहान की काबिलियत का अंदाजा था। उन्होंने दबाव में शानदार खेल दिखाया और जैक्स के साथ मिलकर जीत सुनिश्चित की।

विल जैक्स ने इस मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चौथी बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया, जो इस टूर्नामेंट में अब तक सबसे ज्यादा है। इंग्लैंड की यह जीत सुपर-8 चरण में उसके आत्मविश्वास को और मजबूत करती है।