खाजूवाला: ईंट भट्टा संचालकों की सभा का आयोजन, ईंटों का मूल्य 5300 रूपए प्रति हजार तय
खाजूवाला: ईंट भट्टा संचालकों की सभा का आयोजन, ईंटों का मूल्य 5300 रूपए प्रति हजार तय
Khajuwala News: खाजूवाला, बीकानेर रोड़ स्थित 8 केजेडी ईंट भट्टा पर ईंट भट्टा एसोसिएशन खाजूवाला के द्वारा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यातिथि खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, विशिष्ट अतिथि रविशेखर, वृताधिकारी अमरजीत चावला, क्षेत्रीय अधिकारी राजकुमार मीणा, सहायक अभियंता गिरिराज व्यास व भट्टा एसोसिएशन अध्यक्ष नारायण गहलोत उपस्थित रहे। ईंट भट्टा संघ के अध्यक्ष नारायण गहलोत ने ईंट भट्टा संघ की समस्याओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ईंट भट्टा संचालन की अवधि 1 जनवरी से 30 जून के स्थान पर 1 दिसम्बर से 31 मई की जाए। हाइड्रा भट्टा के लिए कम से कम दो वर्ष का समय ईंट भट्टा संचालकों को दिया जाए। मुख्यातिथि खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल ने कहा कि ईंट भट्टा संचालकों को किसी भी प्रकार से कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। ईंट भट्टा संचालकों की समस्याओं का जल्द ही समाधान करवाया जाएगा। ईंट भट्टा संचालन से क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान होते हैं। जिससे यहां पर हजारों लोगों को रोजगार मिलता हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता रविशेखर ने कहा कि ईंट भट्टा संचालकों की समस्याओं की आवाज को केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र सिंह यादव तक पहुंचा कर समाधान करवाया जाएगा।
इस मौके पर प्रदूषण बोर्ड अधिकारी राजकुमार मीणा ने कहा कि पर्यावरण में प्रदूषण नहीं फैले इसलिए ईंट भट्टा संचालन की अवधि सरकार ने साल में छ: माह रखी हैं। जिससे प्रदूषण भी नहीं फैले और लोगों को आजीविका के लिए रोजगार भी मिल सके। इस दौरान सभी ईंट भट्टा संचालकों की सर्वसम्मति से ईंटों का मूल्य 5300 रूपए प्रति हजार किया गया हैं। इस दौरान घड़साना ईंट भट्टा संघ अध्यक्ष हरबंस सिंह गिल, रावला से कृष्ण लाल गोदारा, मेघराज सियाग, जीयाराम पूनियां, अजय डुडी, चेनाराम गोदारा, मूलाराम कूकणा, विनोद मंडा, हरीराम पूनियां, रमेश बाना, मंजूर अली कोहरी, मदन राव, देवीलाल लिम्बा, हरचंद माल, लाखे खां, अकरम सहू, श्योपत पूनियां, प्रिंस चुघ, कालूराम कुंट, महेन्द्र खालिया, मनीराम खीचड़, मदन लाल सियाग, जगदीश गोदारा, महेन्द्र थापन, ओमप्रकाश धुंधवाल, जगदीश छापोला, हनीफ नागौरी, हिमांशू बजाज, रविन्द्र डेलू आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मंच संचालन जगविंदर सिंह सिद्धू ने किया।