01 जनवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
01 जनवरी गुरूवार का राशिफल कैसा होगा आज का दिन
1 जनवरी 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आएगा। करियर, धन, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन में किस राशि को सफलता मिलेगी और किसे सावधानी बरतनी होगी, आइए जानते हैं आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि के लिए आज दिन आत्मविश्वास और आनंद से भरा रहेगा। ऊर्जा और जोश का अनुभव होगा। दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से अनुकूल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में भाइयों के साथ संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक काम का भी अवसर मिलेगा।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी को गुड़ और चना अर्पित करें।
वृषभ राशि
आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। बैंकिंग और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। कुछ नए अवसर और उपहार प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ भी अनुकूल रहेगी।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: मां लक्ष्मी को गुलाब का फूल चढ़ाएं।
मिथुन राशि
आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा। निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। बाहरी सलाह से बचें। जरूरी कार्यों की सूची बनाकर रखें। व्यावसायिक योजनाओं में गति आएगी। शिक्षा में सफलता प्राप्त होगी।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
कर्क राशि
दिन का पहला भाग उलझन भरा, लेकिन दूसरा भाग सुखद रहेगा। रचनात्मक कार्यों का अवसर मिलेगा। आयात-निर्यात कारोबारियों को अच्छी खबर मिल सकती है। संतान के करियर और स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
- शुभ अंक: 2
- शुभ रंग: सफेद
- उपाय: शिवलिंग पर दूध अर्पित करें।
सिंह राशि
आज का दिन बड़ी उपलब्धियां लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में तेजी और कमाई में वृद्धि होगी। वाद-विवाद से दूर रहें। सरकारी काम में सफलता मिलेगी। शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन होगा।
- शुभ अंक: 1
- शुभ रंग: सुनहरा
- उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।
कन्या राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में सम्मान और प्रभाव बढ़ेगा। धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। कला और रचनात्मक कार्यों में भागीदारी बनी रहेगी। शिक्षा में सफलता और रुचिकर भोजन का आनंद मिलेगा।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: हरा
- उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं।
तुला राशि
आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। मेहनत से प्रयास का पूरा लाभ मिलेगा। पुरानी योजनाओं और काम में सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि से मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में तालमेल बनाए रखें।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: मां दुर्गा को लाल फूल चढ़ाएं।
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। धैर्य और समझदारी से काम लें। जोखिम न लें। परिवार से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में नीति नियमों का पालन करें। खर्च पर नियंत्रण रखें।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: लाल
- उपाय: हनुमान जी का पाठ करें।
धनु राशि
महीने का पहला दिन खुशियां लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। साहस और धैर्य से योजनाओं को पूरा करें। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में शुभ और मांगलिक आयोजन से माहौल खुशनुमा होगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: पीला
- उपाय: केले के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मकर राशि
आज का दिन मानसिक तनाव वाला रहेगा। संयम और धैर्य से काम करें। नए मौके आएंगे लेकिन सावधानी रखें। नौकरीपेशा जातकों को अवसर मिलेंगे। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: नीला
- उपाय: शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।
कुंभ राशि
दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। नौकरी में अधिकारीवर्ग से सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ नए काम में सफलता मिलेगी। प्रियजनों से लाभ होगा। विद्यार्थियों को मानसिक राहत मिलेगी।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: आसमानी
- उपाय: पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
मीन राशि
आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मार्गदर्शन मिलेगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभकारी रहेगा। कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। बैंकिंग और अकाउंटिंग काम महत्वपूर्ण होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: हल्का पीला
- उपाय: विष्णु भगवान को तुलसी अर्पित करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां और मान्यताएं केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से प्रस्तुत की गई हैं। rkhabar.com इनकी पुष्टि नहीं करता है और न ही इनके लिए किसी प्रकार की जिम्मेदारी लेता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।