Central Budget 2026-27: केंद्रीय बजट से पहले राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का अहम बयान
Central Budget 2026-27: केंद्रीय बजट से पहले राजस्थान के डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा का अहम बयान
Central Budget 2026-27 : केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर राजस्थान के उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने वाला बजट पेश करती रही है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अब तक महिलाओं, युवाओं, किसानों और श्रमिकों के हितों को प्राथमिकता दी है और उम्मीद है कि इस बार भी सभी वर्गों को ध्यान में रखकर बजट प्रस्तुत किया जाएगा।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगी। यह बजट कई मायनों में खास माना जा रहा है, क्योंकि आज़ाद भारत के इतिहास में पहली बार केंद्रीय बजट रविवार के दिन पेश किया जा रहा है।
इसके साथ ही निर्मला सीतारमण लगातार नौवां बजट पेश कर देश की पहली महिला वित्त मंत्री के रूप में नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रही हैं। यह बजट ऐसे समय में आ रहा है, जब भारतीय अर्थव्यवस्था वैश्विक चुनौतियों और बाहरी दबावों का सामना कर रही है।