बीकानेर: नहर से मिला अज्ञात शव, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

post 483 (1)

बीकानेर: नहर से मिला अज्ञात शव, पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

Bikaner: पूगल थाना इलाके में नहर से अज्ञात शव मिलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 14 एडी नहर की टेल पर पानी के साथ एक सड़ा-गला शव बहकर पहुंचा, जिसे देखकर ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलते ही पूगल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालकर अपने कब्जे में लिया। आसपास के क्षेत्र में पहचान के प्रयास किए गए, लेकिन मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद नियमानुसार अज्ञात शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और शव की पहचान के प्रयास जारी हैं।